LG 4k 6360PTE 4k TV Review

LG 4k 6360PTE TV review जो कि एक end user को ध्यान में रख कर 3 महीने use करने के बाद लाया गया है।

सबसे पहले हम इस TV की अच्छाइयों के बार में बताते है-

1. बहुत ही बेहतरीन picture quality है। आप 320P resulation पर भी बहुत अच्छी picture देख पाओगे इस TV पर।मैंने specially इस TV की picture quality का कई लोगो से review लिया और सभी ने बहुत ही शानदार बताया। सच मे एक केक color उभर कर सामने आता है picture का।

2. Internet connectivity बहुत ही अच्छी है। wifi की connection इतना अच्छा है कि कम range आने पर भी कोई दिक्कत नही आती।

3. Youtube और बाकी की aaplications बहुत ही fast व perfect तरीके से काम करता है।

4. वैसे तो इस TV पर LG का अपना app store है और उसमें ढेरो aaps व games है install करने के लिए। लेकिन आप को वो सब aaps नहीं मिलेगी जो आपको एक Andriod App Store पर मिलेंगे। कुछ famous applications store पर available है जैसे- Youtube, NetFix, Hangama etc.

5. Bluetooth इस TV में है और बहुत ही अच्छे से connect होता है। External speekars अगर लगाने हो तो आप bluetooth connectivity के द्वारा ही लगा पाओगे। bluetooth को आप अपने bluetooth headphone को भी connect करके TV की sound का आनंद उठा सकते हो।

6. Sroundsound, DTS audio, digital output इस TV में मौजूद है लेकिन ये functionality apps पर काम नहीं करती।

7. आप के पास HDMI और USB port इस TV में उपलब्ध है।

8. सबसे बड़ी बात जो अक्सर top level TV में बहुत कम ही होता है वो है AV IN जो कि इस TV में है। इसके द्वारा आप अपना set top box या dvd player या पुराने जमाने का 16bit vidio game play कर सकते हो। वार्ना इस तरह के equipment को play करने के लिए आपको converter लगाना होगा।

9. इस TV की साउंड 20 watt है। यकीन मानिए एक hall के लिए ये sound काफी है आपको कोई कमी महसूस नही देगी। अगर आपको ज्यादा bass चाहिए तो आपको external woofer लगाने होंगे।

10. इस TV में आपको जो wall mount मिलता है वो बहुत ही अच्छा है। wall mount पर TV लगने के बाद moveable है। आप TV को wall से आगे पीछे और दाएं बाएं adjust कर सकते हो।

11. ये TV meracast को fully support करता है और किसी भी smart phone से connect हो जाता है। आप अपने फ़ोन के content बिना किसी परेशानी के TV पर देख सकते हो। ये feature आपको उन aaps को भी TV पर चला देगा जिसको आप अपने तव पर install करना चाहते है लेकिन कर नही पा रहे।

12. आप इस TV को अपने mobile से भी fully operate कर सकते है।

13. इस TV का remote बहुत smart है। Remote में ही inbuild mouse pointer और page scroller है। जो कि एक बहुत ही अच्छा feature है। ये आपको TV को operate करना बहुत आसान बना देता है।

14. इस TV में facebook और browser जैसे feature भी है। Browser का use करके आप अपने TV पर कोई भी site open कर सकते हो लेकिन कुछ download नही कर सकते। लेकिन आप browser पर भी online video play कर सकते है।

15. इस TV की इंटरनल memory 1 GB है। user को सिर्फ 600MB space ही apps install करने को मिलता है। लेकिन ये space काफी है क्योंकि LG app store पर कुछ खास apps install करने को है ही नही। जो है वो पहले से ही install हुई होती है।


अब हम इस TV की कुछ कमियों के बारे में बताते है-

1. LG App Store पर सभी famous apps होनी चाहिए। जैसे hotstar, Zeetv etc। जिसकी बड़ी कमी खलती है।

2. Sound features internet aaps like youtube etc पर काम नही करता जो कि काम करना चाहिए।

3. AUX connectivity इस TV में missing है। बिना bluetooth connectivity वाले equipment में आप TV का sound अपने external speekars में connect नही कर पाओगे।


ऊपर बताई गई कमियां पूरी तरह से ignorable है जिन कोई खास use नही है और उनका alternative उपलब्ध है।

हमारी ओर से इस TV में कोई भी किसी भी तरह का कोई problem नही है। ये एक perfect TV है। हमारी सलाह ये है कि बेफालतू के brand पर नही जाना चाहिए चाहे वो कितने भी सस्ते क्यों न हो। एक अच्छा brand जो कहता है तो पूरी तरह से वो देता है। सस्ते ब्रांड की after sales service का कोई भरोसा नही है । जिसकी service अच्छी न हो वो तो बिल्कुल भी नही लेना चाहिए।

हमारी राय ये है कि android TV हमें नही लेना चाहिए क्योंकि-
1. Android TV महँगे होते है।

2. Android TV में ज्यादा apps install करने से TV slow हो जाता है।

3. Virus आने की संभावना होती है।

उपरोक्त कोई भी समस्या आने पर आपको अपने TV का OS दोबारा से install करना पड़ सकता है। जो कि company install करेगी और एक अच्छा amount आप से चार्ज कर सकती है।
इससे अच्छा आप अलग से Android setup box ले सकते है जो कि 1500 से 3000 तक आसानी से मिल जाते है। अगर कोई भी problem आएगी तो बस इस बॉक्स में आएगी और आपका TV safe रहेगा।

Comments